बदायूँ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को फांसी की सजा, आईजी ने अभियोजन टीम को किया सम्मानित
1. Test
2. Test
बरेली। आईजी डॉ. राकेश सिंह द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जनपद बदायूँ पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता को सराहा। इस अभियान के तहत पुलिस और अभियोजन टीम ने प्रभावी पैरवी और विवेचनात्मक कार्यवाही के द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त जाने आलम उर्फ जैना को न्यायालय स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, बदायूँ द्वारा दोषी ठहराए जाने पर फांसी की सजा और 2,30,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया।
इस मौके पर आईजी ने अभियुक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए बदायूँ पुलिस और अभियोजन टीम की सराहना की। आईजी ने प्रभावी पैरवी एवं विवेचनात्मक कार्यवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
पुरस्कृत किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों विशेष लोक अभियोजक बदायूँ अमोल जौहरी, वीरेन्द्र सिंह वर्मा, प्रदीप भारती, बदायूँ पुलिस से निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, महिला आरक्षी बबीता सैनी, आरक्षी नीरज कुमार, आरक्षी संजीव कुमार, आरक्षी विक्की कुमार, आरक्षी मनोज शामिल थे।आईजी ने सख्त सजा को समाज में न्याय की एक मजबूत मिसाल बताते हुए कहा कि ऐसे अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रभावी पैरवी से ही समाज में सुरक्षा और न्याय की भावना मजबूत होती है।
Comments (0)