भाजपा नगर महामंत्री राम प्रकाश गंगवार को पितृशोक
भाजपा नगर महामंत्री राम प्रकाश गंगवार के पिता व वरिष्ठ समाजसेवी मेवाराम गंगवार का अस्वस्थता के चलते निधन।
➡️ भाजपा नगर महामंत्री राम प्रकाश गंगवार के पिता का निधन
➡️ वरिष्ठ समाजसेवी मेवाराम गंगवार ने ली अंतिम सांस
➡️ क्षेत्र में शोक की लहर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
➡️ सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
➡️ समाजसेवा और सरल व्यक्तित्व के लिए थे प्रसिद्ध
सरफराज़ खान/ जन माध्यम
सेंथल (बरेली)। भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री एवं सभासद राम प्रकाश गंगवार के पिता, वरिष्ठ समाजसेवी मेवाराम गंगवार का अस्वस्थता के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार मेवाराम गंगवार लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का उनके आवास पर तांता लग गया। लोगों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, नगर पालिका अध्यक्ष पति नरेंद्र राठौर, मंडल अध्यक्ष केशव महाजन, ब्रह्मदत्त अवस्थी, डॉ. शत्रुधन सिंह, विनोद दिवाकर, सोनू राठौर, उमाकांत जोशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों ने कहा कि श्री मेवाराम गंगवार सरल, मिलनसार और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका जीवन सामाजिक मूल्यों, पारिवारिक संस्कारों और सेवा भावना का प्रतीक रहा। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
अंतिम संस्कार में परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।