चार माह पुरानी मोबाइल चोरी का खुलासा

मेरठ के मेडिकल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में चार माह पुरानी मोबाइल चोरी का खुलासा। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी का फोन बरामद किया, न्यायालय ने 14 दिन के रिमांड पर जेल भेजा।

चार माह पुरानी मोबाइल चोरी का खुलासा
HIGHLIGHTS:

➡️ चार माह पुराने मुकदमे का खुलासा
➡️ दो आरोपी काशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार
➡️ चोरी का मोबाइल फोन बरामद
➡️ न्यायालय ने 14 दिन के रिमांड पर भेजा जेल

हशमे आलम । जन माध्यम
मेरठ।
थाना मेडिकल पुलिस ने चार माह पूर्व दर्ज मोबाइल चोरी के मुकदमे का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

थाना मेडिकल पर तैनात उपनिरीक्षक सपनेश दिवेदी ने अपनी टीम महिला उपनिरीक्षक पूजा पवार, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार तथा कांस्टेबल जितेंद्र शर्मा के साथ मिलकर मामले की गहन जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 14 फरवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को धर दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण पुत्र आनंद निवासी काशीराम कॉलोनी, लोहिया नगर तथा शिव पुत्र लाल निवासी काशीराम कॉलोनी, लोहिया नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोबाइल चोरी की यह घटना करीब चार महीने पहले दर्ज हुई थी, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। लगातार प्रयास और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस ने आखिरकार दोनों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने उन्हें 14 दिन के रिमांड पर जिला कारागार मेरठ भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है तथा यह भी जांच की जा रही है कि अभियुक्त किसी अन्य चोरी की घटनाओं में तो संलिप्त नहीं हैं।