कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने का लिया संकल्प

बुलंदशहर में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने ध्वजारोहण कर सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने का संकल्प दिलाया।

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने का लिया संकल्प
HIGHLIGHTS:

➡️ बुलंदशहर में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया
➡️ जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण और मिष्ठान वितरण
➡️ जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने किया संबोधन
➡️ कांग्रेस के त्याग और संघर्ष के इतिहास पर प्रकाश
➡️ सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने का संकल्प
➡️ गरीबों, मजदूरों और वंचितों के हक की बात
➡️ संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का आह्वान
➡️ नफरत के खिलाफ आखिरी सांस तक संघर्ष का ऐलान

जन माध्यम।

आस मुहम्मद। बुलंदशहर।

कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस बुलंदशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया और जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने ध्वजारोहण किया। और मिष्ठान वितरण कर सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी। कांग्रेस पार्टी की नीतियों, विचारधारा, त्याग और संघर्ष के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। कांग्रेसियों ने एकजुट होकर सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने का संकल्प लिया और गरीबों, मजदूरों, शोषितों के हित की लड़ाई मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आज़ादी दिलाने से लेकर संविधान निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक न्याय की स्थापना में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। कांग्रेस हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों की आवाज़ बनी है।  उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए आह्वान किया कि सभी लोग एकजुट होकर सांप्रदायिक ताकतों, संविधान विरोधी और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली शक्तियों के खिलाफ संघर्ष को और मजबूती से आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नफ़रती ताकतों के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ेंगे।