घरेलू विवाद के बाद युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत नाजुक
बरेली के किला क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद 18 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज जारी, हालत नाजुक।
घरेलू विवाद के बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
जिला अस्पताल में इलाज जारी।
परिवार और डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है।
जन माध्यम
बरेली। बरेली के थाना किला क्षेत्र के छावनी मोहल्ला में शनिवार शाम एक 18 वर्षीय युवती ने घरेलू विवाद के बाद गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
युवती का नाम हेमा बताया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है।
हेमा की मां मालती ने बताया कि बेटी छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थी और इसी गुस्से में उसने यह कदम उठा लिया। परिजन इस घटना से काफी घबराए हुए हैं और डॉक्टरों के निगरानी में युवती का इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों ने परिजनों से अपील की है कि युवती की हालत पर लगातार नजर रखें और मानसिक स्थिति को समझते हुए भावनात्मक समर्थन दें। फिलहाल अस्पताल में हेमा की सुरक्षा और उपचार को प्राथमिकता दी जा रही है।