बहेड़ी बार चुनाव में राठी–पांडे पैनल का दबदबा

बहेड़ी बार एसोसिएशन चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। रामेंद्र सिंह राठी अध्यक्ष और दीपचंद पांडे महासचिव निर्वाचित हुए।

बहेड़ी बार चुनाव में राठी–पांडे पैनल का दबदबा
HIGHLIGHTS:

➡️ बहेड़ी बार एसोसिएशन चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
➡️ रामेंद्र सिंह राठी बने अध्यक्ष
➡️ दीपचंद पांडे निर्वाचित महासचिव
➡️ 242 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

मुमताज अली । जन माध्यम
बहेड़ी (बरेली)।
बहेड़ी बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी सुनील कुमार रस्तोगी की देखरेख में कराए गए इस चुनाव में कुल 242 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक हुआ, जबकि मतगणना अपराह्न 3 बजे से सायं 5:30 बजे तक चली।

अध्यक्ष पद पर हुए कड़े मुकाबले में रामेंद्र सिंह राठी ने 133 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी साबिर रजा को 106 मत मिले, जबकि तीन मत निरस्त घोषित किए गए।

महासचिव पद पर दीपचंद पांडे ने 129 मत हासिल कर स्पष्ट बढ़त के साथ विजय प्राप्त की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी केसर कुमार को 110 मत मिले, जबकि एक मत निरस्त रहा।

कोषाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार ने 129 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी महेश कुमार को 112 मत मिले और एक मत निरस्त घोषित किया गया।

उपाध्यक्ष पद पर सत्यपाल सिंह ने 130 मत पाकर निर्णायक जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी लईक अहमद को 101 मत मिले, जबकि इस पद पर 11 मत निरस्त रहे।

चुनाव अधिकारी सुनील कुमार रस्तोगी ने बताया कि मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कहीं से किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की सूचना नहीं मिली। परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और विजयी प्रत्याशियों को बधाइयाँ दी गईं।