शाही के नरखेडा में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज़
दो दिवसीय खेल महाकुंभ का उद्घाटन। एक नजर मुख्य अतिथि के संबोधन, उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और मीरगंज के लिए किए गए बड़े वादे पर।
➡️ नरखेड़ा में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज।
➡️ सपा जिला सचिव रामबहादुर लोधी ने फीता काटकर किया उद्घाटन।
➡️ खिलाड़ियों को बताया देश की शान, कहा- "गाँव की प्रतिभाएं बढ़ाती हैं मान"।
➡️ भविष्य में मीरगंज क्षेत्र में आधुनिक स्टेडियम बनवाने का किया वादा।
➡️ ग्राम प्रधान छत्रपाल की अध्यक्षता में भारी संख्या में खेलप्रेमी रहे मौजूद।
दीनानाथ कश्यप/ जन माध्यम
शाही,बरेली। शाही क्षेत्र के गाँव नरखेडा में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को बड़ी धूमधाम से शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और 29 वार्ड के सफ़ल जिला पंचायत सदस्य रामबहादुर लोधी फीता काटकर उद्घाटन कियाl उद्घाटन से पहले आयोजको ने जिला सचिव का फूल माला पहना कर और गर्म जोशी के साथ स्वागतकियाl टूर्नामेंट की अध्यक्षता ग्राम प्रधान छत्रपाल कर रहे हैं। जिला सचिव राम बहादुर लोधी ने सभी खिलाडियो को शुभकामनाये देते हुए कहा खिलाडी हमारे देश की शान है। जिन्होंने देश में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा गली गाँव में ऐसे टूर्नामेंट होने चहिये।गाँव से ही खिलाड़ी निकलकर देश का हिस्सा बनते है जो आगे जाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊंचा करते है उन्होंने य़ह भी कहा जब हमारी सरकार बनेगी सबसे पहले खिलाड़ियों के लिए मीरगंज में स्टेडियम बनवाने की मांग करेंगेl इस बीच खिलाडियो का उत्साह देखने लायक था। इस दौरान प्रधान पप्पू, तुलाराम लोधी, विजय राजपूत, चौधरी धीर सिंह, नाजिर हुसेन, हनीप, गेंदल लाल राजपूत, डॉक्टर प्यारेलाल, दिवाकर, रामदास दिवाकर, चांद बाबू, सहित भारी संख्या ग्रामीण मौजूद रहे।