किसी भी ऐसे रहबर की हिमायत हम नहीं करते...

बुलंदशहर में कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन हुआ, जहां कवियों ने देशभक्ति, संविधान और सामाजिक न्याय पर रचनाएं पढ़ीं।

किसी भी ऐसे रहबर की हिमायत हम नहीं करते...
किसी भी ऐसे रहबर की हिमायत हम नहीं करते...
HIGHLIGHTS:

➡️ कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन
➡️ जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजन
➡️ जियाउर्रहमान ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ
➡️ देशभक्ति और संविधान पर कविताओं की गूंज
➡️ जुल्म और नफरत के खिलाफ शायरों का स्वर
➡️ बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार पर प्रहार
➡️ हिन्दू-मुस्लिम एकता पर रचनाओं को सराहना
➡️ आशु कुरैशी ने किया संचालन, अंत में आभार

जन माध्यम।

आस मुहम्मद। बुलंदशहर।

कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक  कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति, संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और कांग्रेस के ऐतिहासिक संघर्षों को स्वर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने दीप प्रज्वलन कर किया ।
दिल्ली से आए शायर सैय्यद अली अब्बास ने जब "बस वही तो दुनिया में इंकलाब लाते हैं, जुल्म के मुक़ाबिल जो सर नहीं झुकाते हैं" पढ़ा तो जमकर तालियां मिलीं। शायर फहीम कमालपुरी ने "धर्म की आढ़ लेकर जो लहू सब का बहाता है, किसी भी ऐसे रहबर की हिमायत हम नहीं करते" सुनाया तो लोगों ने जमकर वाहवाही की। कवि डॉ आलोक बेजान ने "बूढ़े बाप से जब बेटे का रिश्ता टूट गया, ऐसा लगता है जैसे बायां कंधा टूट गया" सुनाया तो लोग भावुक हो गए । शायर डॉ निजामी राही ने "जहां हिन्दू मुसलमान प्यार से मिलजुल कर रहते हैं, उसे हम फ़खरिया लहजे में हिंदुस्तान कहते हैं" पढ़ा तो लोगों ने जमकर तालियां बजाई। वरिष्ठ कवि शंभुदत्त त्रिपाठी ने पर्यावरण प्रदूषण पर "ये कैसी उठी है लहर इस चमन में, हवा बन गई है जहर इस चमन में" पढ़ा तो लोगों ने जमकर वाह वाह की । शायर सगीर पहासवी ने पढ़ा कि कौमी तिरंगे झंडे ऊंचे रहो जहां में, हो तेरी सर बुलंदी चांद आसमान में" तो लोगों ने जमकर दाद दी। कवि वीरेंद्र चौहान हूस ने भी अपनी रचना पढ़ी। कवियों ने सरकार को निशाना बनाते हुए बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और महिलाओं पर अत्याचार पर रचनाएं पढ़ीं । इससे पहले कवियों और वरिष्ठ नेताओं का कांग्रेस ने स्वागत और अभिनंदन किया। संचालन कांग्रेस नेता आशु कुरैशी ने किया और अंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने सभी का आभार व्यक्त किया।