पेड़ से टकराया ट्रैक्टर, एक की मौत, दो घायल

रामपुर के थाना खजुरिया क्षेत्र में हरहरपुर पुल के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर घायल।

पेड़ से टकराया ट्रैक्टर, एक की मौत, दो घायल
HIGHLIGHTS:

➡️ हरहरपुर पुल के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ट्रैक्टर
➡️ गांव लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, 50 वर्षीय शंकर लाल की मौत
➡️ दो लोग गंभीर घायल, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

खबर संख्या– 04हैडिंग
सब हैडिंग
हरहरपुर पुल के पास अनियंत्रित होकर हुआ हादसा, गांव लौटते समय दुर्घटना

जन माध्यम
रामपुर। जिला रामपुर के थाना खजुरिया क्षेत्र के गांव पंवानडीया निवासी 50 वर्षीय शंकर लाल की ट्रैक्टर हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हरहरपुर से आगे पुल के पास उस समय हुआ, जब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।

जानकारी के अनुसार शंकर लाल अपने गांव के ही खान सिंह और गोरेलाल के साथ ट्रैक्टर से हरहरपुर बजरी उतारकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पुल के पास अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पेड़ से टकरा गया। हादसे में शंकर लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई धन सिंह और डोरी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना खजुरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।