शक में ली इंजीनियर पत्नी की जान, पति ने चाकू से गला काटकर की हत्या
1. हथौड़े से सिर पर किया हमला
2. पुलिस ने शव लिया कब्जे में
Noida News: यूपी के नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने इंजीनियर पत्नी पर शक के चलते उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पहले चाकू से पत्नी का गला रेत दिया, फिर उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए हथौड़े से सिर पर कई वार किए। यह जघन्य वारदात शहर में सनसनी का कारण बन गई है।
पढ़ने गए थे बच्चे
यह घटना नोएडा के सेक्टर 15 सी के 154 आवास में शुक्रवार को हुई। पुलिस के अनुसार, पति नुरुल्लाह हैदर को अपनी पत्नी आसमा खान (42 वर्ष) के चरित्र पर शक था और आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते थे। शुक्रवार को दोनों के बीच कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया और पति ने गुस्से में आकर पहले चाकू से पत्नी का गला काट दिया, फिर हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है इन दोनों की शादी 20 वर्ष पहले हुई थी। उनका एक बेटा और बेटी है, बेटा करीब 19 साल का है वह प्रोफेशनल कोर्स कर रहा है, तो वहीं बेटी आठवीं क्लास में पढ़ रही थी। मृतक महिला घर से नौकरी करती थी।
शव के पास बैठा रहा आरोपी
हत्या के बाद आरोपी ने किसी को सूचना नहीं दी। मगर, जब बेटा घर पहुंचा,तो उसकी मां का शव देखकर चीज निकल गई। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी नुरुल्लाह को हिरासत में ले लिया और सब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी दूसरों से बात करती थी। इसलिए मार दिया। पुलिस ने आसमा का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। पुलिस ने हथोड़ा और चाकू भी भी बरामद कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि"आरोपी ने पत्नी पर शक के चलते उसकी हत्या की है। हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"