किसान, नौजवान और गरीब विरोधी है: भाजपा, कांग्रेस को लाना वक्त की जरूरत: विदित चौधरी
स्याना में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया, जहां राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी ने भाजपा को किसान, नौजवान और गरीब विरोधी बताया।
➡️ स्याना में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया
➡️ ध्वजारोहण और विचार गोष्ठी का आयोजन
➡️ विदित चौधरी बोले—भाजपा किसान, नौजवान और गरीब विरोधी
➡️ संविधान और लोकतंत्र पर खतरे का आरोप
➡️ जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने एकजुट संघर्ष का आह्वान
➡️ कांग्रेस की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
➡️ स्याना विधानसभा से कांग्रेस जीत का दावा
➡️ सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता कार्यक्रम में मौजूद
जन माध्यम।
आस मुहम्मद। बुलंदशहर।
स्याना नगर में कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्याना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुलंदशहर अड्डे पर ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी एवं जिला कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने डॉ इरफान, हिमाचल गुर्जर और नगर अध्यक्ष नजमी चौधरी के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी और लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसने आज़ादी से लेकर संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय की लड़ाई में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने भाजपा और मोदी सरकार पर संविधान और लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है और लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचला जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और संविधान, लोकतंत्र तथा सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि जिले में जहां भी अन्याय होगा।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ मौ इरफान, जिला उपाध्यक्ष हिमाचल गुर्जर और नजमी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा वंचितों की लड़ाई लड़ती है। स्याना विधानसभा इस बात भाजपा को हराकर कांग्रेस को जिताएगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, सुभाष गांधी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शिवराम बाल्मिकी, राजकुमार पंडित, पुरुषोत्तम नागर, डॉ इरफान, हिमाचल गुर्जर, नगर अध्यक्ष नजमी चौधरी, साजिद चौधरी, आदिल बाबा, उदित सिंघल, नासिर मेवाती, सुहेल मलिक, इसराइल गहलों, फहीमुद्दीन मेवाती, परवेज हाशमी, तनुभव त्यागी, कुंवर आदिल, रिक्की सिरोही, उबेदुर रहमान, इमरान खान, जितेंद्र शर्मा, राजपाल चौधरी, फखरुद्दीन मेवाती, पवन जाटव, मुनीत चौधरी, प्रमोद त्यागी, राजपाल गुर्जर आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।