सय्यद जीलानी मियां दरगाह के सज्जादा ने हाजी मुन्ने अंसारी का किया सम्मान
सैंथल क्षेत्र के ग्राम पिपरा निगाही स्थित सय्यद जीलानी मियां दरगाह में सज्जादा शाकिर मियां ने नवनियुक्त बसपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य हाजी मुन्ने अंसारी का पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया।
ग्राम पिपरा निगाही स्थित सय्यद जीलानी मियां दरगाह में हुआ स्वागत समारोह।
सज्जादा शाकिर मियां ने हाजी मुन्ने अंसारी को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित।
बसपा के जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद लगातार विभिन्न स्थानों पर हो रहे हैं स्वागत कार्यक्रम।
जन माध्यम
सैंथल। ग्राम पिपरा निगाही स्थित हजरत सय्यद जीलानी मियां दरगाह पर जिला पंचायत सदस्य एवं बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष हाजी मुन्ने अंसारी लियाकती का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दरगाह के सज्जादा शाकिर मियां ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया तथा फूलमालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए उनकी सफलता और जनसेवा के लिए दुआ की।
हाल ही में बहुजन समाज पार्टी द्वारा हाजी मुन्ने अंसारी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में वह ग्राम पिपरा निगाही पहुंचे, जहां पहले से मौजूद लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की कामना की। इस अवसर पर जुनैद आलम, तस्लीम अंसारी, मोहम्मद क़मर, स्वाले, मुकीम खान, फहीम खान, शरीफ अहमद, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद उवैस, इन्द्रपाल गंगवार, साबिर इदरीसी, नईम खान, शरफुद्दीन, जहीरूद्दीन, आने अंसारी, मोहम्मद अरमान और मोहम्मद ज़ुबैर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।