बिजली व्यवस्था और बढ़े लोड के विरोध में सपा यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
sp-youth-brigade-protest-against-power-cuts-electric-load-bareilly
बिजली कटौती और बढ़ाए गए विद्युत भार के विरोध में सपा यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन।
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
बिजली व्यवस्था में सुधार और बिना सहमति बढ़ाए गए लोड को वापस लेने की मांग।
जन माध्यम
बरेली। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष एजाज अहमद और गौरव यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली व्यवस्था को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रदेश सरकार ने 24 घंटे निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति का वादा किया था, लेकिन शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग, जर्जर बिजली लाइनें और खराब ट्रांसफार्मरों के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इन समस्याओं का असर किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और घरेलू उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है।
बिना सहमति बढ़ाए गए विद्युत भार पर जताई आपत्ति
ज्ञापन में हाल ही में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं का विद्युत भार (लोड) बिना स्पष्ट सहमति बढ़ाए जाने का भी आरोप लगाया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे भविष्य में उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बिजली बिल का आर्थिक बोझ पड़ सकता है।
इन मांगों को प्रमुखता से उठाया
सपा यूथ ब्रिगेड ने ज्ञापन के माध्यम से बिना सहमति बढ़ाए गए विद्युत भार को निरस्त करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, जर्जर विद्युत ढांचे के आधुनिकीकरण, अतिरिक्त बिलों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा उपभोक्ता परिषद और जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर पारदर्शी बिजली नीति लागू करने की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशभर में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया