रेलवे बोर्ड बैठक में शाहज़िल होंगे अखिलेश के प्रतिनिधि
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वोत्तर रेलवे की बैठक में शामिल होने के लिए भोजीपुरा विधायक शाहज़िल इस्लाम अंसारी को अपना प्रतिनिधि नामित किया है। बैठक 7 जुलाई को इज्जतनगर स्थित यांत्रिक कार्यशाला में होगी।
• अखिलेश यादव ने रेलवे बोर्ड की बैठक के लिए शाहज़िल इस्लाम अंसारी को अपना प्रतिनिधि नामित किया।
• 7 जुलाई को इज्जतनगर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे की यांत्रिक कार्यशाला में होगी बैठक।
• बैठक में रेलवे विकास और यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना।
जन माध्यम – बरेली
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव ने पूर्वोत्तर रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर आयोजित होने वाली रेलवे बोर्ड की बैठक में शामिल होने के लिए भोजीपुरा विधायक शाहज़िल इस्लाम अंसारी को अपना प्रतिनिधि नामित किया है। इस संबंध में उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरेवणकर को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।
जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को इज्जतनगर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे की यांत्रिक कार्यशाला में रेलवे बोर्ड की बैठक आयोजित होनी है। इस बैठक के लिए पहले अखिलेश यादव को आमंत्रित किया गया था, लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण उन्होंने इसमें शामिल होने में असमर्थता जताई।
इसके बाद उन्होंने भोजीपुरा विधायक शाहज़िल इस्लाम अंसारी को अपना अधिकृत प्रतिनिधि नामित करते हुए रेलवे प्रशासन से अनुरोध किया कि उन्हें बैठक में भाग लेने और सुझाव रखने की अनुमति प्रदान की जाए।
राजनीतिक हलकों में इस निर्णय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में शाहज़िल इस्लाम अंसारी क्षेत्र से जुड़े रेलवे विकास, यात्री सुविधाओं और अन्य स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। अब रेलवे प्रशासन की ओर से प्रतिनिधित्व को लेकर औपचारिक प्रक्रिया पूरी किए जाने का इंतजार है।