चोरी की बाइक व पार्ट्स संग दो गिरफ्तार

मीरगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक और बाइक के पार्ट्स के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चोरी की बाइक व पार्ट्स संग दो गिरफ्तार
HIGHLIGHTS:

➡️ मीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
➡️ चोरी की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद
➡️ प्लैटिना बाइक के पार्ट्स भी मिले
➡️ वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी
➡️ दो आरोपी मौके से दबोचे गए
➡️ चोरी की बाइक बाहर जिले की बताई
➡️ दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया
➡️ अन्य आरोपियों की तलाश जारी

जन माध्यम।

करण पाल सिंह। मीरगंज (बरेली)।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और प्लैटिना बाइक के पार्ट्स के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार लाभारी चौकी इंचार्ज सूरजपाल सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार व कांस्टेबल अंकुर सिरोही नंदगांव रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा प्लैटिना मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोइब पुत्र स्वर्गीय गुड्डू निवासी ग्राम रईया नगला तथा धर्मेंद्र पुत्र जुंडेलाल निवासी बहादुरपुर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल उन्होंने सूरज नामक व्यक्ति से खरीदी थी, जो मीरगंज कस्बे का निवासी है। यह मोटरसाइकिल रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर से चोरी की गई थी।

वहीं प्लैटिना मोटरसाइकिल के पार्ट्स के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि यह बाइक उनके दोस्त आरिस पुत्र सदाकत निवासी ग्राम रईया नगला द्वारा गांव कूप, थाना मिलक से चोरी की गई थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।