कानून के आगे टूटे हौसले
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में दो कुख्यात पशु तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मौके से हथियार और गौकशी का सामान बरामद किया गया।
➡️ बारादरी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस–गौकश मुठभेड़
➡️ जवाबी फायरिंग में दो कुख्यात पशु तस्कर घायल
➡️ पैर में गोली लगते ही टूटे हौसले, हाथ जोड़कर मांगी माफी
➡️ मौके से तमंचे, कारतूस, चाकू व गौकशी के औजार बरामद
➡️ इलाज के बाद कोर्ट में पेशी, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
बारादरी थाना क्षेत्र में देर रात मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो कुख्यात पशु तस्कर घायल, हथियारों व गौकशी का पूरा जखीरा बरामद
डेस्क/ जन माध्यम
बरेली। शहर में कानून से खेलने वालों को यह साफ संदेश है, अपराध का अंजाम तय है। बुधवार देर रात थाना बारादरी क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ ने यही साबित कर दिया। फाइक एंक्लेव के पीछे अंधेरे और सुनसान इलाके में गश्त कर रही पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। ललकारते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी। पल भर में इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।
पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। जवाबी कार्रवाई में कुछ ही क्षणों बाद दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से जमीन पर ढेर हो गए। भागने का रास्ता बंद हुआ तो हथियार गिर गए, हौसले पस्त पड़ गए और वही बदमाश जो कुछ देर पहले गोलियां चला रहे थे अब हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते दिखे। “साहब गलती हो गई” इतना कहते ही उनका गुरूर चकनाचूर हो चुका था।
घायल बदमाशों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कड़ी पुलिस निगरानी में इलाज जारी है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान रिजवान उर्फ पिन्ना (सूफी टोला) और जुनैद (सैलानी) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों लंबे समय से संरक्षित गौवंशीय पशुओं की चोरी और कटान में लिप्त, इलाके के चर्चित पशु तस्कर हैं।
तलाशी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। दोनों के पास से दो तमंचे, जिंदा कारतूस, खोखे, बड़े चाकू, रस्सियां, टॉर्च, प्लास्टिक की बोरियां और मांस काटने के औजार बरामद किए गए जो इस बात की गवाही दे रहे थे कि वे पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देने निकले थे।
इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि उपचार के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
यह मुठभेड़ सिर्फ एक कार्रवाई नहीं,
यह चेतावनी है—
कानून से टकराओगे, तो अंजाम तय है।