मैच के दौरान खिलाड़ी को सांप ने डसा

बरेली के किला क्षेत्र में क्रिकेट मैच खेल रहे 18 वर्षीय छात्र को झाड़ियों में गेंद उठाने के दौरान सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मैच के दौरान खिलाड़ी को सांप ने डसा
HIGHLIGHTS:

क्रिकेट मैच खेलते समय 18 वर्षीय छात्र को सांप ने डसा।

झाड़ियों में गेंद उठाने के दौरान हुई घटना।

जिला अस्पताल में भर्ती छात्र की हालत में सुधार।

जन माध्यम
बरेली। 
थाना किला क्षेत्र केोस्वाले नगर निवासी 18 वर्षीय कृष्णा साहू को क्रिकेट मैच खेलते समय सांप ने डस लिया। घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। फिलहाल छात्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार कृष्णा साहू कक्षा 11 का छात्र है। वह अपने मोहल्ले के दोस्तों के साथ पास के मैदान में क्रिकेट मैच खेलने गया था। खेल के दौरान गेंद झाड़ियों की ओर चली गई। कृष्णा जब गेंद उठाने के लिए झाड़ियों के पास पहुंचा तो अचानक उसके पैर में सांप ने डस लिया।

सांप के काटने के बाद कृष्णा घबराकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिवार वाले उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।

अस्पताल में चिकित्सकों ने छात्र को भर्ती कर आवश्यक उपचार शुरू किया। परिजनों का कहना है कि समय पर उपचार मिलने से अब उसकी हालत पहले से बेहतर है।

बरसात के मौसम में झाड़ियों और खाली स्थानों पर सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने लोगों से सावधानी बरतने तथा किसी भी सांप के काटने की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है।