छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

शीशगढ़ में 12वीं की छात्रा से रास्ते में छेड़छाड़ और विरोध पर मारपीट का आरोप है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
HIGHLIGHTS:

शीशगढ़ में 12वीं की छात्रा से रास्ते में छेड़छाड़ का आरोप।

विरोध करने पर मारपीट और शोर मचाने पर धमकी देने की शिकायत।

पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

जन माध्यम
बरेली शीशगढ़।
क्षेत्र के एक कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से रास्ते में छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी क्षेत्र के एक कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि स्कूल जाते समय भुड़ासी निवासी समीर पुत्र शमशेर अली सड़क किनारे खड़ा होकर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करता था।

शिकायत के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब आठ बजे छात्रा स्कूल जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि बूँची सड़क के किनारे आरोपी ने उसे रोककर हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। छात्रा द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गया।

घटना के बाद छात्रा के पिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।