25 सितंबर को देशभर में गूंजेगा वंदे मातरम्

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर 25 सितंबर को देशभर में सामूहिक गायन होगा। बरेली में भी गांवों, नगर पंचायतों और शिक्षण संस्थानों में तैयारियां जारी हैं।

25 सितंबर को देशभर में गूंजेगा वंदे मातरम्
HIGHLIGHTS:

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर 25 सितंबर को देशभर में सामूहिक गायन होगा।

बरेली के गांवों, नगर पंचायतों और शिक्षण संस्थानों में तैयारियां व अभ्यास जारी हैं।

सुबह 11 बजे शुरू होगा मुख्य सामूहिक गायन, जो 11:03:13 बजे तक चलेगा।

जन माध्यम
बरेली सेंथल।
वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में सामूहिक गायन का आयोजन किया जाएगा। बरेली जिले के प्रत्येक ग्राम और नगर पंचायत में कार्यक्रम को लेकर तैयारी और अभ्यास चल रहा है। भोजीपुरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी सामूहिक गायन का आयोजन किया जाएगा।

‘नमामि भारतम्’ नाम से होने वाले इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सामूहिक वंदे मातरम् गायन का विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा विद्या भारती से जुड़े अन्य शिक्षण संस्थानों में भी आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

भोजीपुरा के अलावा बरेली जिले के प्रत्येक ग्राम तथा प्रदेश के अन्य विद्यालयों, उनके पोषित गांवों और वार्डों में भी सामूहिक गायन आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के लिए 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से प्रतिभागियों का आगमन और पंजीयन शुरू होगा। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। सुबह 11 बजे मुख्य सामूहिक गायन शुरू होगा, जो 11 बजकर 3 मिनट 13 सेकंड तक चलेगा।

आयोजन को लेकर विद्यालयों में भी लगातार अभ्यास कराया जा रहा है। संस्थान की ओर से विद्यालयों को कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।