परिवार परामर्श केंद्र में पांच विवादों का निस्तारण

बरेली के मीरगंज परिवार परामर्श केंद्र में मिशन शक्ति के तहत आयोजित सत्र में 11 मामलों की सुनवाई हुई। पांच पारिवारिक विवाद आपसी सहमति से सुलझाए गए, जबकि छह मामलों में अगली तारीख तय की गई।

परिवार परामर्श केंद्र में पांच विवादों का निस्तारण
HIGHLIGHTS:

परिवार परामर्श केंद्र में 11 मामलों की सुनवाई हुई।

पांच वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद आपसी सहमति से सुलझाए गए।

छह मामलों में अगली सुनवाई के लिए 4 और 18 जुलाई की तिथि तय की गई।

जन माध्यम
 बरेली
। थाना मीरगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को आयोजित परामर्श सत्र के दौरान पांच पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए गए। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति (पंचम चरण) के अंतर्गत आयोजित इस सत्र में कुल 11 मामलों की सुनवाई की गई।

परामर्श केंद्र में पुलिस अधिकारियों, महिला पुलिस कर्मियों और काउंसलर्स ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद समझौते का प्रयास किया। इस दौरान काजल बनाम सूरजपाल, राधा बनाम रवि, उपासना शर्मा उर्फ काजल बनाम अंकुर पांडेय, हिना बनाम बच्चन तथा रामबेटी बनाम सत्यप्रकाश के मामलों में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने पर सफल निस्तारण कराया गया।

वहीं आरती बनाम राहुल, रानी बनाम आदेश, धर्मवती बनाम राहुल, नीलम बनाम अजय कुमार तथा फिजा बनाम गुलशेव के मामलों में अगली सुनवाई के लिए 4 जुलाई निर्धारित की गई। आशी शर्मा बनाम अर्पित शर्मा प्रकरण की अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी।

परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारियों ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य संवाद और आपसी समझ के माध्यम से पारिवारिक विवादों का समाधान कर परिवारों में समन्वय बनाए रखना तथा महिलाओं को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार को ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए नियमित परामर्श सत्र आयोजित किए जाते हैं।

बैठक में परिवार परामर्श समिति के सदस्य अली बहादुर, रमेशचंद्र शर्मा, राजेंद्र गिरी, राजकुमारी सिंह, रोली भदौरिया, रतनलाल, सुनीता सिंह, महिला उपनिरीक्षक नीतू गौतम, रिक्रूट आरक्षी साक्षी, आरक्षी अनुराधा तथा आरक्षी रितु उपस्थित रहे।