संदिग्ध हालत में दुकानदार की मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
1. फॉरेंसिक टीम जुटाए सबूत
बरेली। शहर के थाना बारादरी क्षेत्र के नवादा इलाके में 70 वर्षीय बुजुर्ग किशन चंद शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह घटना का खुलासा तब हुआ जब दूधवाला दूध देने पहुंचा और दरवाजा बंद पाया। संदेह होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
स्थानीयों के मुताबिक किशन चंद शर्मा की निजी जिंदगी कई उतार-चढ़ाव से भरी रही। उन्होंने दो शादियां की थीं। मगर, कुछ समय पहले उनकी दूसरी पत्नी का भी निधन हो गया था। पहली पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी।
उनकी इकलौती बेटी नीरू बिचपुरी में अपने परिवार के साथ रहती है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण बीमारी प्रतीत हो रहा है। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।