बरेली: भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार, महिला से छेड़छाड़ और रास्ता रोकने का आरोप

बरेली के थाना प्रेम नगर क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष ईशान सक्सेना को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी सीज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरेली: भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार, महिला से छेड़छाड़ और रास्ता रोकने का आरोप
थाना प्रेम नगर पुलिस की गिरफ्त में छेड़छाड़ का आरोपी ईशान सक्सेना।
HIGHLIGHTS:

महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने के आरोप में ईशान सक्सेना गिरफ्तार।

आरोपी भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व जिला उपाध्यक्ष और पेशे से दवा सप्लायर है।

बरेली। थाना प्रेम नगर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, पीछा करने और रास्ता रोकने के आरोप में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष ईशान सक्सेना को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से दवा सप्लायर है, जिसने पीड़ित महिला के बेटे को इंसुलिन दी थी, जिसके बाद से वह उसे परेशान कर रहा था। महिला का आरोप है कि जब वह बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रही थी, तब आरोपी ने उसका रास्ता रोककर अभद्रता की। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी गाड़ी सीज कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहनता से जांच की जा रही है।