6.320 किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद
भमोरा पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 6.320 किलो अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बाइक भी बरामद हुई।
भमोरा पुलिस और ANTF यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने 6 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम बरामद की।
पुलिस ने सिसौना निवासी विशाल को गिरफ्तार कर उसकी हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक कब्जे में ली।
पुलिस आरोपी के कथित बयान के आधार पर अफीम की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है।
जन माध्यम
बरेली। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भमोरा पुलिस और एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को 6 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर की रात करीब 8:33 बजे इफको फैक्ट्री के मटेरियल गेट से पूर्व दिशा में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान टीम ने विशाल पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम सिसौना, थाना विशारतगंज को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 किलो 320 ग्राम अफीम बरामद होने का दावा पुलिस ने किया। उसकी मोटरसाइकिल संख्या UP25CF7896 को भी कब्जे में लिया गया।
पूछताछ में साथी का किया जिक्र
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह एक साथी के साथ अफीम बेचने का काम करता है। उसके मुताबिक साथी बरेली रेलवे स्टेशन पर झारखंड से आने वाले एक व्यक्ति से अफीम खरीदकर लाता था। इसके बाद दोनों उसे अधिक कीमत पर बेचते थे। पुलिस इस कथित बयान के आधार पर सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भमोरा में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली टीम
कार्रवाई में थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह, उपनिरीक्षक तरुण कुमार, एएनटीएफ यूनिट बरेली के उपनिरीक्षक विकास यादव मय टीम और कांस्टेबल चैतन्य प्रकाश शामिल रहे।