शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा ने मीरगंज में झोंकी ताकत
बरेली-मुरादाबाद मंडल शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा नेताओं ने मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों और मदरसों का दौरा किया। बूथ प्रभारियों के साथ चुनावी रणनीति पर भी चर्चा हुई।
सपा नेताओं ने मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों और मदरसों में संपर्क किया।
नए शिक्षक मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म उपलब्ध कराए गए।
बूथ प्रभारियों के साथ पार्टी प्रत्याशी की जीत की रणनीति पर मंथन हुआ।
जन माध्यम
बरेली। बरेली-मुरादाबाद मंडल शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। 9 सितंबर को पार्टी के बरेली प्रभारी संजीव कुमार सक्सेना, ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट और कंट्रोल रूम प्रभारी हैदर अली ने क्षेत्र का दौरा कर शिक्षकों से संपर्क किया।
सपा नेताओं ने स्कूलों और मदरसों में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर के पक्ष में समर्थन की अपील की। साथ ही नए शिक्षक मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म भी उपलब्ध कराए गए। संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता से मुलाकात कर समर्थन मांगा गया। क्षेत्र के कई मदरसों में सपा नेता नावेद एडवोकेट के साथ शिक्षकों को मतदाता पंजीकरण के फार्म दिए गए।
इससे पहले मीरगंज कार्यालय में वरिष्ठ नेता मनोहर सिंह पटेल और विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार की मौजूदगी में बूथ प्रभारियों के साथ बैठक हुई। इसमें चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।
प्रभारी संजीव कुमार सक्सेना और ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने की अपील की। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी की बड़े अंतर से जीत का दावा करते हुए हर शिक्षक मतदाता से संपर्क करने पर जोर दिया।
कंट्रोल रूम प्रभारी हैदर अली ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को लेकर शिक्षक सपा प्रत्याशी के समर्थन में हैं। इस दौरान सरदार हरभजन सिंह जहीर, गंगा सिंह लोधी, तुला राम राजपूत, शिवम सक्सेना, विजय ठाकुर, आदेश पाण्डेय, हीरा लाल लोधी और आशीष सक्सेना समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।