सनराइज IVF की धूमधाम वर्षगांठ: डॉ. शबीना खान बनीं निसंतान दंपतियों की मसीहा
बरेली के सनराइज IVF सेंटर की वर्षगांठ पर सैकड़ों खुशहाल दंपतियों ने डॉ. शबीना खान को मसीहा बताया, संतान सुख की सबसे बड़ी उम्मीद।
➡️ सनराइज IVF की धूमधाम वर्षगांठ
➡️ सैकड़ों दंपतियों ने डॉ. शबीना को कहा “मसीहा”
➡️ 10 साल बाद भी मिली संतान की खुशी
➡️ रोहिलखंड में सबसे ऊंची सफलता दर
➡️ विश्व स्तरीय लैब, गरीबों को विशेष छूट
➡️ केक, आतिशबाजी और खुशियों का माहौल
हसीन दानिश/ जन माध्यम
बरेली। शहर के सौ फुटा रोड स्थित सनराइज IVF सेंटर की वर्षगांठ बड़े जोश-खरोश के साथ मनाई गई। इस मौके पर सैकड़ों निसंतान दंपतियों ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. शबीना खान को धन्यवाद दिया और उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
सनराइज IVF सेंटर ने से अनगिनत दंपतियों को संतान सुख प्रदान किया है। कई ऐसे मामले थे जहां लंबे समय से इलाज करा रहे दंपति निराश हो चुके थे, लेकिन डॉ. शबीना खान की देखरेख में उन्हें कामयाबी मिली। सफलता की यह दर बरेली ही नहीं, पूरे रोहिलखंड क्षेत्र में सबसे ऊंची मानी जा रही है।कार्यक्रम में मौजूद कई महिलाओं ने खुशी से भरें स्वर में बताया कि डॉ. शबीना खान उनके लिए किसी मसीहा से कम नहीं हैं। एक मरीज ने कहा, “दस साल से हम संतान के लिए भटक रहे थे। यहां सिर्फ नौ महीने में हमें गोद में बच्चा खेलता नजर आ रहा है।”
मरीजों ने बताया कि डॉ. शबीना खान ने कम समय में जो मुकाम हासिल किया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने आधुनिक तकनीक और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता को उनकी सफलता का राज बताया।
अस्पताल के निदेशक ने बताया कि IVF सेंटर में विश्व स्तरीय एम्ब्रियोलॉजी लैब, अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें और अनुभवी टीम उपलब्ध है। साथ ही गरीब मरीजों के लिए विशेष छूट की योजना भी चलाई जा रही है।वर्षगांठ केकेक काटने के बाद आतिशबाजी और संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अस्पताल परिसर को गुब्बारों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था।डॉ. शबीना खान ने सभी मरीजों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा, “हर निसंतान मां-बाप की गोद हंसती-खेलती देखना ही मेरा सबसे बड़ा पुरस्कार है। आने वाले वर्षों में और अधिक दंपतियों तक यह खुशी पहुंचाने का संकल्प हमने लिया है।”