तीसरे साल भी सौ फीसदी रिजल्ट से बेटियों ने रचा इतिहास
बरेली के देवरनियां क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पैगा रिछा में लगातार तीसरे वर्ष शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया।
लगातार तीसरे वर्ष सौ फीसदी परीक्षा परिणाम
हाईस्कूल और इंटर में छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन
मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित
शिक्षकों की मेहनत और छात्राओं की लगन रंग लाई
जन माध्यम
देवरनियां।बरेली। जब मेहनत और सपनों की उड़ान एक साथ मिलती है तो बेटियां सिर्फ परीक्षा नहीं, बल्कि इतिहास लिख देती हैं।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पैगा रिछा की छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरे वर्ष शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया।
प्रधानाचार्या नैन्सी गुप्ता के अनुसार हाईस्कूल परीक्षा में जौहरा फातिमा ने प्रथम, इफरा बी ने द्वितीय और सोनी बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में राहेबी ने प्रथम, राजदा बी ने द्वितीय और शीबा बी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस सफलता पर प्रधानाचार्या ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
इस अवसर पर शिक्षिका निशा कश्यप, शिवांगी सिंह, नीलम प्रताप सिंह और साइन जहां सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।