एनयूजेआई व ब्रज प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया 34 वां पत्रकारिता दिवस समारोह
पत्रकार अपनी खबरों में भी ब्रजभाषा का समावेश करें:डा.बबीता सिंह चौहान
• पत्रकारिता दिवस संगोष्ठी में पत्रकारों की चुनौतियों और भविष्य पर चर्चा हुई।
• पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने और प्रेस क्लब की व्यवस्था की मांग उठी।
• एआई के बढ़ते प्रभाव और पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर वक्ताओं ने चिंता जताई।
जन माध्यम
मथुरा। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया व ब्रज प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को 34 वें पत्रकारिता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारों के वर्तमान दशा, दिशा और चुनौतियों पर विचार विमर्श हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा.बबीता सिंह चौहान, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जगप्रवेश, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाद समिति के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी ने दीप प्रज्जवलन व मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने आजादी के समय का उदाहरण देते हुए कहा कि पत्रकारों का अतीत स्वर्णिम था आज के दौर में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां हैं पत्रकारों को इन चुनौतियों का ईमानदारी एवं निर्भीकता के साथ मुकाबला करके स्वर्णिम भविष्य सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि मथुरा के पत्रकारों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे और प्रेस क्लब के लिए जगह की व्यवस्था कराने का प्रयास भी करेंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डा.बबीता सिंह चौहान ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि मैं भी ब्रज की ही बेटी हूं व ब्रज की महिला पत्रकारों व अन्य सभी पत्रकारों के साथ खड़ी हुई हूं। ब्रज संघर्ष की नगरी है और पत्रकार अपनी खबरों में भी ब्रजभाषा का समावेश करें।
उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी ने कहा कि आज एआई का युग आ गया है, यह पत्रकारों को बेरोजगार कर रहा है। पत्रकारों को आईना दूसरों को दिखाने के साथ-साथ ही खुद भी समय-समय पर आईना देखना चाहिए। उन्होंने कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय से कहा कि इस कार्यक्रम में लगभग ढाई घंटे में 72 बार लाइट गुल हुई है आप (मनोज कुमार पांडेय) अपने मित्र ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से कहकर सुधार करवाएँ।
एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हो रही हैं। उनके हितों के संरक्षण के लिए कोई विशेष कानून नहीं है जिससे पत्रकारों पर हमलों में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने देशभर में पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की। जिलाधिकारी चंदप्रकाश सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पत्रकारों को देखकर अच्छा महसूस हो रहा है। समाजहित में पत्रकार इसी प्रकार से कार्य करते रहें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण हैं।
कार्यक्रम को दिल्ली जर्नलस्टि एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश थपलियाल, एनयूजेआई चुनाव आयोग के अध्यक्ष रधिबल यादव, जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रदेश संयोजक राकेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी, विश्वहिन्दू परिषद के ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, समाजसेवी प्रमोद कसेरे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ.कमल कान्त उपमन्यु एडवोकेट ने कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के समक्ष 2014 में उनके द्वारा किए गए वायदे को याद दिलाते हुए ब्रज प्रेस क्लब बनवाने की पुन: मांग की। उन्होंने संगोष्ठी में आए सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अनूप शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में भागवताचार्य पूर्णप्रकाश महाराज, विहिप जिलाध्यक्ष रनवीर कमान्डो, भूपेश अग्रवाल, समाजसेवी मनोज शर्मा बॉबी भैया, चिंताहरण चतुर्वेदी, राया के पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार किशन चतुर्वेदी, सीपी सिंह सिकरवार, भोलेश्वर उपमन्यु, मदन गोपाल शर्मा, ठा.प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, गोविन्द भारद्वाज, रामगोपाल चौधरी, राजेश भाटिया, मोहन श्याम रावत, नागेन्द्र राठौर, रामकुमार रौतेला, गिरधारी लाल श्रोत्रिय, ऋषि भारद्वाज, डा. विवेक प्रिय आर्य, मनीष सक्सेना, सोनू व्यास, मोहित गौड़, परीक्षित कौशिक, दिनेश तरकर, राजकुमार तौमर, गिरधर पचौरी, गौरव चौधरी, धाराजीत सारस्वत, नीरज चौधरी, डा. विनोद जिंदल, कृष्णा शर्मा, शिवांगी चौधरी, उमर कुरैशी, फैसल कुरैशी, सैय्यद जाहिद, आस मोहम्मद, गिरीश ठाकुर, परवेज अहमद, श्याम जोशी, सुरेश सैनी, सुरेश पचहेरा, गिरीश कुमार, बाला अरोड़ा, अनिल अग्रवाल, विष्णु गुप्ता, विष्णु शर्मा, सुनील शर्मा, महेश मीणा, सतीश कुमारर्, पिंटू सिंह, अनिल शर्मा, राजू पंडित, बॉबी जादौन, कृष्णा गुप्ता, के.के. अरोड़ा, अजय शर्मा, योगेश तिवारी, सरोज गोला, सतीश शर्मा, विनोद दीक्षित, सौरभ गुप्ता एडवोकेट, इकरार अली, राहुल शर्मा, मनोज वाष्र्णेय, धनीराम खंडेलवाल, चन्द्रपाल सिंह पौनिया, रामप्रसाद सिंह, वीरेन्द्र चौधरी, सुशील गौतम गुलाब चौधरी, कुशल प्रताप सिंह, लोकेन्द्र, तुलसीराम, राजेश पाठक, भूपेन्द्र चौधरी, अनिल कुमार, राकेश पचौरी, विशाल पाराशर, अंकुर देवा प्रधान, शुभम अग्रवाल, मनोज नागर, रवि श्रीवास्तव समेत सैकड़ों उपस्थित रहे।