बरेली में लॉन्च हुई सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0
रिछा क्षेत्र के मुंडिया नवी बख्श स्थित रस्तोगी ऑटोमोबाइल पर हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 लॉन्च की गई। नई बाइक में आधुनिक फीचर्स, बेहतर माइलेज और स्मार्ट कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है।
रस्तोगी ऑटोमोबाइल पर हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 की लॉन्चिंग हुई।
नई बाइक में स्मार्ट कनेक्टिविटी, बेहतर माइलेज और आधुनिक डिजाइन दी गई है।
शुरुआती पांच ग्राहकों के लिए विशेष उपहार योजना की घोषणा की गई।
इकरार/जन माध्यम
रिछा।मुंडिया नवी बख्श स्थित रस्तोगी ऑटोमोबाइल पर शुक्रवार को हीरो मोटरकॉर्प की नई सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 मोटरसाइकिल का शुभारंभ किया गया। बाइक की लॉन्चिंग भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वाति कुमार और कंपनी के अधिकारी मोहम्मद सकलैन ने संयुक्त रूप से की।
इस अवसर पर कंपनी प्रतिनिधि मोहम्मद सकलैन ने बताया कि सुपर स्प्लेंडर पहले से ही ग्राहकों के बीच लोकप्रिय मॉडल रही है। अब इसे नए फीचर्स और आधुनिक तकनीक के साथ एक्सटेक 2.0 संस्करण में बाजार में उतारा गया है। उन्होंने बताया कि नई मोटरसाइकिल में आकर्षक डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस, उन्नत तकनीक और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
कंपनी के अनुसार बाइक को बेहतर माइलेज और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 82,500 रुपये निर्धारित की गई है।
रस्तोगी ऑटोमोबाइल के संचालक सचिन रस्तोगी ने बताया कि बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में इस मॉडल की पहली लॉन्चिंग उनके शोरूम पर की गई है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा के लिए बाइक को नगद और फाइनेंस दोनों विकल्पों पर उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि शुरुआती पांच ग्राहकों को मोटरसाइकिल खरीदने पर विशेष उपहार दिए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नई बाइक के फीचर्स की जानकारी ली और मॉडल का अवलोकन किया।
इस मौके पर निशित कुमार, भाजपा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी, जिला पंचायत सदस्य सूर्या कुर्मी, ग्राम प्रधान कपिल शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ग्राहक और एजेंसी का स्टाफ उपस्थित रहा।