बिजली विभाग ने चलाया वसूली अभियान, 50 कनेक्शन काटे
फतेहगंज पश्चिमी में बिजली विभाग ने बकाया वसूली अभियान चलाकर करीब पांच लाख रुपये वसूले और 50 बकायेदारों के कनेक्शन काटे।
फतेहगंज पश्चिमी में बिजली विभाग ने बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया।
अभियान के दौरान करीब पांच लाख रुपये की बकाया धनराशि वसूली गई।
भुगतान नहीं करने पर 50 बिजली कनेक्शन काटे गए।
जन माध्यम
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार को बिजली विभाग ने बकाया बिलों की वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया। सितंबर माह के अंत में बकाया धनराशि जमा कराने के उद्देश्य से विभागीय टीम ने क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन और मीटर की जांच की।
अभियान के दौरान बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस दिए गए। भुगतान नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काटे गए। विभागीय टीम ने मौके पर करीब पांच लाख रुपये की बकाया धनराशि वसूल की। वहीं, 50 कनेक्शन काटे गए।
जेई रमेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में टीम ने उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि बकाया वसूली का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
जेई रमेश चंद्र गौतम ने उपभोक्ताओं से अपील की कि कनेक्शन कटने की कार्रवाई से बचने के लिए अपना बकाया बिल निर्धारित समय पर जमा कर दें। बकाया भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान जेई रमेश चंद्र गौतम, टीजी टू प्रवीण शर्मा, आदिल मलिक, काशीराम, शब्बीर अली, प्रमेंद्र, हरबीर सिंह आदि मौजूद रहे।