हाथरस: एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट टॉपर्स को किया सम्मानित

हाथरस पुलिस अधीक्षक ने इंटरमीडिएट की जनपदीय टॉपर कु0 दीक्षा और कु0 मीरा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया।

हाथरस: एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट टॉपर्स को किया सम्मानित
HIGHLIGHTS:

हाथरस एसपी ने इंटरमीडिएट की जनपदीय टॉपर दीक्षा और मीरा को महिला थाने में किया सम्मानित।

टॉपर दीक्षा ने 94.20% और मीरा ने 89.40% अंक प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया है।

जन माध्यम

हाथरस। बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली जनपदीय टॉपर छात्राओं को पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा ने महिला थाना परिसर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाली छात्राओं में शिवाय इण्टर कॉलेज सादाबाद की कु0 दीक्षा (94.20% अंक) और एस0 एन0 एस0बी0 डी0 इण्टर कॉलेज मेण्डू की कु0 मीरा (89.40% अंक) शामिल रहीं। एसपी ने दोनों मेधावियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कठिन परिश्रम की सराहना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने छात्राओं के भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की और उन्हें करियर के प्रति महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में छात्राओं के अभिभावकों और गुरुजनों के योगदान की भी सराहना की गई। अंत में सभी के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ समारोह संपन्न हुआ।