एमबीबीएस के बाद एमडी में चयन, डॉ. अयाज इदरीसी ने बढ़ाया सेंथल का गौरव

डॉ. अयाज इदरीसी का एमबीबीएस के बाद एमडी में चयन हुआ। उपलब्धि पर सेंथल में प्रमुख लोगों ने घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

एमबीबीएस के बाद एमडी में चयन, डॉ. अयाज इदरीसी ने बढ़ाया सेंथल का गौरव
HIGHLIGHTS:

एमबीबीएस के बाद डॉ. अयाज इदरीसी का एमडी में चयन हुआ।

उपलब्धि पर परिवार और सेंथल नगर में खुशी का माहौल है।

प्रमुख लोगों ने घर पहुंचकर माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

जन माध्यम
सेंथल, बरेली।
नगर पंचायत सेंथल के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी युवा चिकित्सक डॉ. अयाज इदरीसी का एमबीबीएस के बाद एमडी में चयन होने पर परिवार सहित पूरे नगर में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को परिवार के साथ-साथ सेंथल नगर के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

डॉ. अयाज इदरीसी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से नगर के युवाओं में भी उत्साह है और उन्हें युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है।

डॉ. अयाज नगर की चर्चित शख्सियत रहे स्वर्गीय एजाज अहमद जिलेदार साहब के सुपुत्र हैं। स्वर्गीय एजाज अहमद सिंचाई विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके थे और नगर के प्रभावशाली लोगों में उनका विशेष स्थान रहा। डॉ. अयाज वरिष्ठ कांग्रेस नेता इम्तियाज इदरीसी के छोटे भाई हैं।

डॉ. अयाज की उपलब्धि की जानकारी मिलने पर नगर के प्रमुख लोग उनके निज निवास पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं और बधाई दी।

बधाई देने वालों में नगर अध्यक्ष कम्बर एजाज शानू, डॉ. हिसार मेहंदी, नवाब हसन अंसारी, परवाज खान, शाहिद नवी, अकरम खान, अधिवक्ता सरफराज इदरीसी, आमीन इदरीसी, मुजाहिद इदरीसी, पत्रकार सरफराज खान, मुमताज इदरीसी, जामिन अजहर नकवी, गुड्डे जैदी, डॉ. शौजब हसनैन, डॉ. राशिद, राहुल गुप्ता मोनू, सेवाराम मौर्य, उमाकांत जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।