हज के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए इरशाद अहमद

बरेली के लाडपुर उस्मानपुर गांव से इरशाद अहमद अंसारी पहली उड़ान से हज यात्रा पर रवाना हुए गांव में हुआ भव्य स्वागत

हज के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए इरशाद अहमद
HIGHLIGHTS:

पहली उड़ान से हज पर रवाना ह

गांव में हुआ भव्य स्वागत

लोगों ने की दुआएं और विदाई

रिश्तेदारों और ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

जन माध्यम
सैंथल। जब कोई अपने जीवन के सबसे पाक सफर पर निकलता है तो उसके साथ पूरे गांव की दुआएं भी चल पड़ती हैं और माहौल इबादत से भर जाता है। लाडपुर उस्मानपुर गांव से इरशाद अहमद अंसारी हज के मुकद्दस सफर पर पहली उड़ान से रवाना हो गए।

रवाना होने से पहले गांव में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाईं और दुआओं के साथ विदा किया। हर ओर धार्मिक नारों और खुशियों का माहौल दिखाई दिया।

इस मौके पर गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उनकी कामयाबी के लिए बारगाह ए इलाही में दुआएं कीं।

रवाना होने से पहले इरशाद अहमद अंसारी ने रिश्तेदारों और परिचितों के लिए दावत का भी आयोजन किया, जिसमें दूर दराज से लोग शामिल हुए।

विदाई के दौरान जनप्रतिनिधि और समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफर की कामयाबी की दुआ की।