पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश का निधन

नवाबगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता वेदप्रकाश गंगवार का गुरुवार सुबह निधन हो गया। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश का निधन
HIGHLIGHTS:

➡️ पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश गंगवार का निधन
➡️ गुरुवार सुबह 8 बजे ली अंतिम सांस
➡️ क्षेत्र में शोक की लहर

सरफराज़ खान । जन माध्यम
सेंथल (बरेली)।
भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज वेदप्रकाश गंगवार का गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

वेदप्रकाश गंगवार भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रविंद्र गंगवार (सरजू) के पिता थे। वे लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे और नवाबगंज क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख पद पर रहते हुए जनसेवा को प्राथमिकता दी।

क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें सादगी, संजीदगी और ईमानदारी की मिसाल बताया। उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कई जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, विशाल केसर सिंह गंगवार, ब्लॉक प्रमुख आशुतोष मीनाक्षी गंगवार, रविरश्मि गंगवार, वीरपाल गंगवार, प्रेमलता नीरेन्द्र राठौर, पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार, रमेश गंगवार, भुजेंद्र गंगवार सहित वर्तमान व पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं अन्य भाजपा जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।

वेदप्रकाश गंगवार के निधन से नवाबगंज क्षेत्र में एक अनुभवी और समर्पित जननेता का अध्याय समाप्त हो गया है।