पत्रकारों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया ऐपजा के चेयरमैन रविंद्र मिश्रा का जन्मदिन
बरेली में ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AIJPA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा का जन्मदिन केक काटकर और संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।
संकल्प दिवस: ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन पत्रकारों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया।
उज्ज्वल भविष्य की कामना: मढ़ीनाथ में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों ने केक काटा और चेयरमैन की दीर्घायु की कामना की।
पत्रकार एकजुटता: कार्यक्रम के समापन पर सभी मीडियाकर्मियों ने संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।
हसीन दानिश। जन माध्यम
बरेली। बुधवार को मढ़ीनाथ स्थित वरिष्ठ पत्रकार राहुल सक्सेना के आवास पर पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं एक्शन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि रविंद्र मिश्रा ने सदैव पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता दी है और संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में पत्रकारों की आवाज और अधिक बुलंद हुई है।
इस मौके पर बरेली जिलाध्यक्ष अरविंदर सिंह मिक्की, निवास यादव (आईएनए न्यूज), अजय प्रताप (हिंदुस्तान), भीम मनोहर (एबीपी न्यूज), राहुल सक्सेना (युवा हस्ताक्षर/भारत समाचार लाइव), हसीन दानिश (जन माध्यम), विकल्प कुर्रेशिया (न्यूज-18 लोकल), रजनेश श्रीवास्तव (इंडिया 24), प्रदीप सक्सेना (बरेली की हलचल), रविंदर सिंह (जन माध्यम) और सक्षम सक्सेना सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता को और सशक्त करने का संकल्प लिया।