40 भाजपाइयों ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी ठोकी, नामांकन करने वालों के नाम जारी नहीं करेंगे

बरेली में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अधिकारी वाईपी सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए 40 नामांकन एक ऐतिहासिक मिसाल बन गए हैं, जो पार्टी की मजबूती और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दर्शाते हैं। वर्तमान महानगर अध्यक्ष और अन्य नेता भी इस सूची में शामिल हैं।

40 भाजपाइयों ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी ठोकी, नामांकन करने वालों के नाम जारी नहीं करेंगे

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अधिकारी वाईपी सिंह ने कहा है कि पार्टी क्लाइमेक्स पर है। उन्होंने यह बात अध्यक्ष पद के लिए 40 नामांकन  होने के संबंध में कही। भाजपा में इतनी बड़ी संख्या में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होना मिसाल बन गया है। वाईपी सिंह ने नामांकन कराने वाले लोगों के नाम बताने से इनकार कर दिया। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है, क्योंकि यह चुनाव गोपनीय नहीं है। उधर, वह खुद पार्टी में लोकतंत्र की बड़ाई कर रहे हैं।भाजपा के इतिहास में पहली बार महानगर अध्यक्ष पद पर 40 लोगों ने दावेदारी ठोकते हुए अपना नामांकन कराया।

चुनाव अधिकारी वाईपी सिंह ने बताया कि पार्टी में ग्रुपिज्म तो है, लेकिन मनभेद नहीं है। उन्होंने खास मुलाकात में बताया कि 15 से 20 जनवरी के बीच में महानगर अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। हमारे यहां लोकतांत्रिक व्यवस्था है। अधिक लोगों द्वारा अध्यक्ष पद पर नामांकन करने से सिद्ध होता है कि हमारी पार्टी बहुत मजबूत है। क्लाइमेक्स पर है। हमारे यहां साधारण कार्यकर्ता भी जिला अध्यक्ष बन सकता है।

उन्होंने इस बात से इनकार किया कि नामांकन के दौरान हमने किसी का विड्रॉल नहीं लिया है। चुनाव अधिकारी के निर्देश पर सहायक चुनाव अधिकारी प्रभु दयाल लोधी ने नामांकन करने वालों की सूची देने से इनकार कर दिया। नामांकन करने वालों में चार महिलाओं ने भी अध्यक्ष पद पर दावेदारी की है। इनमें नीलम जेठा, तृप्ति गुप्ता, शीतल गुलाटी और मंगलेश सक्सेना शामिल हैं।

वर्तमान महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, डॉ. केएम अरोरा, पुष्पेंदु शर्मा, मनोज थापलियाल, यतिन भाटिया, अरुण कश्यप, राम गोपाल मिश्रा, विष्णु शर्मा, विष्णु अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, देवेंद्र जोशी, प्रत्येश पांडे पाला, प्रभु दयाल लोधी, सोनू कालरा, अमरीश कठेरिया, योगेंद्र शर्मा, संजीव चौहान, अमरजीत सिंह बंटी, पवन अरोड़ा, अनुभव गुप्ता सहित 40 लोगों के नामांकन पत्र भरने के बारे में सूत्रों से जानकारी मिली है।