देवरनियां में सुध पेयजल से वंचित आबादी को जल्द मिलेगा पानी।

एक पाइपलाइन काम‌ हुआ पूरा, दूसरी पाइपलाइन का कार्य शुरू सभासद प्रतिनिधि अपनी निगरानी में करा रहे हैं काम।

देवरनियां में सुध पेयजल से वंचित आबादी को जल्द मिलेगा पानी।
HIGHLIGHTS:

वार्ड नंबर दो में पेयजल से वंचित आबादी के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम जारी है।

85 मीटर की एक पाइपलाइन का काम पूरा, दूसरी पाइपलाइन का कार्य शुरू।

दोनों पाइपलाइन पड़ने के बाद करीब 205 घरों को पेयजल मिलने की उम्मीद है।

जन माध्यम
बरेली देवरनियां।
नगर पंचायत बनने चार दशक बाद भी सुध पेयजल के लिए तरस रहे वार्ड नम्बर दो की वंचित आबादी को जल्द ही सुध पानी की सप्लाई मिलने लगेगी। दूसरी पाइपलाइन डालने का काम शुरू हो गया है। एक पाइपलाइन का काम सोमवार को पूरा हो गया है। सन् 1985 में प्गर पंचायत बनने बाद से अब तक कस्बा देवरनियां के वार्ड नम्बर दो का कुछ हिस्सा अनदेखी के चलते अभी तक सुध पेयजल के लिए तरस रहा था। वार्ड दो के सभासद प्रतिनिधि और समाजवादी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव मोहसीन उद्धीन ने लोगों की इस दिक्कत को महसूस किया, और नगर पं चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के सामने समस्या को रखा।‌ चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी और अधिशासी अधिकारी अंकित गंगवार ने भी समस्या को गंभीरता से लिया,और पानी की पाइपलाइन डालने को हरीझंडी दी। मोहसीन उद्धीन ने बताया, कि 85 मीटर पाइपलाइन का काम‌ पूरा हो गया है,अब दूसरी गली में मीटर पाइपलाइन हाजी नईम खान के मकान से सईदुल जमाखान के मकान तक डालने का काम शुरू हो गया है। मैके पर जाकर उन्होने काम को देखा,और सही काम करने को कहा। दोनों पाइपलाइन पड जाने से दो सौ‌ पांच घरों में सुध पेयजल मिलने लगेगा। फोटो--- दूसरी गली में डाली जा रही पाइपलाइन के कार्य को देखते सभासद प्रतिनिधि। " मै पाइपलाइन का काम अपनी निगरानी में करा रहा हूं, जल्दी ही लोगों को सुध पेयजल की सप्लाई मिलने लगेगी।