सम्मान : शिक्षक दिवस पर सम्मान पाकर खिल उठे गुरुजनों के चेहरे।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान। जोखनपुर मे बीईओ ने, तहसील पर एडीएम और एसडीएम ने किया सम्मानित।
बहेड़ी तहसील सभागार में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह हुआ।
उत्कृष्ट योगदान के लिए रिछा, बहेड़ी और शेरगढ़ क्षेत्र के शिक्षक सम्मानित हुए।
अधिकारियों ने शिक्षकों के कार्य और बेहतर विद्यालय व्यवस्था की सराहना की।
जन माध्यम
रिछा, बरेली। शिक्षक दिवस का दिन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले बेसिक शिक्षकों के लिए किसी बडी खूशखबरी से कम नहीं था। प्रशासनिक और महकमे के अफसरों के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया। खास मौके पर मिला यह सम्मान उनके लिए यादगार पहल बन गया है।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सभागार बहेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं विभागीय कार्यों में श्रेष्ठ कर्तव्य निर्वहन करने वाले शिक्षकों को अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, उप जिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा, तहसीलदार बहेड़ी भानूप्रताप एवं खंड शिक्षा अधिकारी दमखोदा डॉ० जगदीश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों में ब्लॉक रिछा के प्राथमिक विद्यालय टाहा कासमपुर की सहायक अध्यापिका आकांक्षा मिश्रा कंपोजिट विघालय देवरनियां के सहायक अध्यापक प्रभुनाथ प्रसाद को यह सम्मान मिला। जबकि पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय जोखनपुर के प्रधानाध्यापक मोहम्मद आकिल को निरीक्षण को पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी डॉ० जगदीश कुमार ने सम्मानित किया। उन्होंने मोहम्मद आकिल के द्वारा बेहतर व्यवस्था किए जाने पर हर्ष जताया।
इसके अलावा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मोहम्मद इसराइल कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नरकुण्डा, विकास क्षेत्र बहेड़ी,
सर्वेश कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय लखा, विकास क्षेत्र शेरगढ़ को भी सम्मान मिला। इस अवसर पर नायाब तहसीलदार दिवाकर सिंह, राजस्व निरीक्षक शमशेर सिंह, केदार सिंह, रिजवान अहमद, मनोज कुमार भुजेन्द्र कुमार, शोभित कुमार राम प्रकाश, मोहम्मद शारिक, महफूज आदि उपस्थित रहे ।