उत्तर प्रदेश आज खुशहाल आठ साल पहले था बदहाल: भूपेंद्र चौधरी
1. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आठ साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई
बरेली। योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश खुशहाल स्थिति में है जबकि पहले बदहाल था। वह मंगलवार को स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का भी उन्होंने उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छू लिया है। कानून व्यवस्था चाक चौबंद है। सभी वर्गों को न्याय मिल रहा है। आर्थिक क्षेत्र में उत्तर प्रदेश बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश आज देश का दूसरा सबसे बड़ा आर्थिक राज्य बन गया है। हमारी सरकार ने 6 करोड लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया है। प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
किसाने की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि 2.86 किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। कानून व्यवस्था की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हत्या, डकैती, बलात्कार और दहेज हत्या जैसे अपराधों में भारी कमी आई है। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला ला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. श्याम बिहारी लाल, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ. डीसी वर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।