रेल संरक्षा आयुक्त ने किया आईओसीएल बाद का निरीक्षण
रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने आगरा मंडल के आईओसीएल रिफाइनरी बाद का निरीक्षण कर रेल संरक्षा, परिचालन व्यवस्था और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। रेलवे और आईओसीएल अधिकारियों के साथ संरक्षा बैठक भी आयोजित हुई।
रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने आईओसीएल रिफाइनरी बाद का निरीक्षण किया।
रेल परिचालन, संरक्षा मानकों और तकनीकी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
रेलवे और आईओसीएल अधिकारियों ने संयुक्त बैठक में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा की।
जन माध्यम
मथुरा। रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिमंडल) प्रणजीव सक्सेना ने आगरा मंडल स्थित आईओसीएल रिफाइनरी बाद का निरीक्षण कर रेल संरक्षा, परिचालन व्यवस्था और विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संरक्षा मानकों के अनुपालन और परिचालन व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल, अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता सहित आगरा मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने रेल संरक्षा से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, परिचालन व्यवस्था और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जानकारी रेल संरक्षा आयुक्त को दी।
निरीक्षण के बाद आईओसीएल रिफाइनरी परिसर में रेलवे एवं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संरक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेल परिचालन की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, माल ढुलाई प्रक्रियाओं, विभागीय समन्वय तथा भविष्य में संरक्षा मानकों को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में रेलवे और आईओसीएल के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। साथ ही आपसी समन्वय और त्वरित सूचना आदान-प्रदान की व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।