फॉरेस्टा प्रोजेक्ट के ओपन हाउस में साइट ऑफिस और सैंपल फ्लैट का उद्घाटन
बरेली में 1-ओ ए के के फॉरेस्टा प्रोजेक्ट के ओपन हाउस में साइट ऑफिस और प्रीमियम सैंपल फ्लैट का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में निवेशकों और शहर के गणमान्य लोगों ने परियोजना का अवलोकन किया।
फॉरेस्टा प्रोजेक्ट के ओपन हाउस में साइट ऑफिस और सैंपल फ्लैट का उद्घाटन।
परियोजना की आधुनिक सुविधाओं और प्रीमियम आवासीय अवधारणा की दी गई जानकारी।
कंपनी का दावा, 374 आवासों में से करीब 30 प्रतिशत यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी।
जन माध्यम
बरेली। अंतरराष्ट्रीय रियल एस्टेट डेवलपर 1-ओ ए के ने अपने आवासीय प्रोजेक्ट फॉरेस्टा के तहत बरेली स्थित परियोजना स्थल पर ओपन हाउस का आयोजन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल ने साइट ऑफिस और प्रीमियम सैंपल फ्लैट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भाजपा बरेली के जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, कंपनी के अधिकारी, निवेशक, चैनल पार्टनर्स, मीडिया प्रतिनिधि तथा शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सैंपल फ्लैट का अवलोकन किया। कंपनी की ओर से आधुनिक वास्तुकला, प्रीमियम इंटीरियर, बेहतर स्पेस प्लानिंग और उच्च गुणवत्ता की फिनिशिंग सहित परियोजना की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी गई। कंपनी के अनुसार इस परियोजना का उद्देश्य बरेली में आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रीमियम आवासीय जीवनशैली उपलब्ध कराना है।
1-ओ ए के के डायरेक्टर फैसल मुश्ताक ने बताया कि परियोजना को ग्राहकों का सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। उनके अनुसार कुल 374 प्रीमियम आवासों में से लगभग 30 प्रतिशत यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। वहीं कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रवि मानसिंह पाल ने कहा कि फॉरेस्टा केवल एक आवासीय परियोजना नहीं, बल्कि आधुनिक और सुविधाजनक जीवनशैली विकसित करने की अवधारणा पर आधारित प्रोजेक्ट है।
कंपनी के मुताबिक परियोजना में 2 और 3 बीएचके प्रीमियम आवासों के साथ स्विमिंग पूल, रूफटॉप स्काई गार्डन, आधुनिक जिम, पिकलबॉल कोर्ट, हरित क्षेत्र, बच्चों के खेल क्षेत्र सहित 20 से अधिक आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। ओपन हाउस के दौरान संभावित खरीदारों और निवेशकों को परियोजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ सैंपल फ्लैट का भ्रमण भी कराया गया।