राष्ट्रीय राजमार्गों पर सख्ती काम पूरे करो!
बरेली में एनएचएआई और मंडलायुक्त ने राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की। बारिश से पहले कार्य पूर्ण करने, स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने और वृक्ष कटान में तेजी के सख्त निर्देश।
➡️ एनएचएआई और मंडलायुक्त ने बरेली में राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की
➡️ बारिश से पहले सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश
➡️ बरेली-पीलीभीत मार्ग पर वृक्ष कटान और सड़क निर्माण में तेजी का आदेश
➡️ खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक करने और नई लाइटें लगाने के निर्देश
➡️ गुणवत्ता में लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी
खबर संख्या 04
हैडिंग
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सख्ती काम पूरे करो!
सब हैडिंग
एनएचएआई व मंडलायुक्त ने दी चेतावनी, बारिश से पहले चाहिए नतीजा
क्रासर
काम में देरी बर्दाश्त नहीं सड़कें हों बेहतर, सुरक्षित और रोशन,
स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने व वृक्ष कटान कार्य में तेजी के आदेश,
हर सप्ताह होगी प्रगति समीक्षा तय समय में ही पूरे हों सभी प्रोजेक्ट,
जन माध्यम
बरेली। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मंडल की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई के सदस्य प्रशासन विशाल चौहान और कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जिलों के डीएम और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में चल रही परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर गहन समीक्षा की गई। विशाल चौहान ने सख्त लहजे में कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं होगा।” उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर काम अधूरा है, उन्हें वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले हर हाल में पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न झेलनी पड़े।उन्होंने विशेष रूप से बरेली-पीलीभीत मार्ग पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि वहां पेड़ों की कटान में सुस्ती बरती जा रही है, जिससे कार्य रुकावट में है। जिलाधिकारी पीलीभीत को निर्देश दिया गया कि शीघ्र वृक्ष कटान पूर्ण कर सड़क निर्माण गति पकड़े।
एनएचएआई सदस्य ने यह भी कहा कि जहां सड़कें पूरी बन चुकी हैं, वहां भूमि का म्यूटेशन कार्य तुरंत कराया जाए, जिससे सड़कें औपचारिक रूप से हस्तांतरित होकर उपयोग में लाई जा सकें। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद या खराब हैं, जिससे रात में दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है। इस पर उन्होंने नई लाइटें लगवाने और खराब लाइटें तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।
कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी ने कहा कि विकास परियोजनाओं की समयबद्धता प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को हर सप्ताह एक समीक्षा बैठक करने के आदेश दिए, ताकि लंबित कार्यों की स्थिति पर सतत निगरानी बनी रहे।
डीएम बरेली अविनाश सिंह, डीएम पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह, डीएम बदायूं अवनीश राय और डीएम शाहजहांपुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।बैठक में एनएचएआई सदस्य ने कहा कि यदि किसी भी जिले में कार्य में देरी या गुणवत्ता में लापरवाही पाई गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह समीक्षा बैठक प्रशासन की सख्त नीयत और जनता के प्रति जवाबदेही का संकेत थी ताकि राजमार्ग केवल सड़क न बनें, बल्कि सुरक्षित और आधुनिक परिवहन की पहचान बनें।