मतदाता सूची में अब नहीं होगी गड़बड़ी:डीएम

बरेली में डीएम अविनाश सिंह ने आंवला में मतदाता सूची पुनरीक्षण का निरीक्षण किया। बीएलओ को सख्त निर्देश दिए कि कोई पात्र मतदाता न छूटे, न अपात्र रहे। त्रुटि पर कार्रवाई का आदेश।

मतदाता सूची में अब नहीं होगी गड़बड़ी:डीएम
HIGHLIGHTS:

➡️ डीएम अविनाश सिंह ने आंवला में मतदाता सूची पुनरीक्षण का निरीक्षण किया
➡️ बीएलओ को निर्देश: कोई पात्र मतदाता न छूटे, अपात्र न रहे
➡️ डुप्लीकेट प्रविष्टियों पर सख्त कार्रवाई का आदेश

आंवला में निरीक्षण, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

जन माध्यम
बरेली। 
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य जोरों पर है। इसी क्रम में डीएम अविनाश सिंह ने शनिवार को तहसील आंवला का दौरा कर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों के सत्यापन कार्यों की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन और डुप्लीकेट प्रविष्टियों की स्थिति की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है, इसमें किसी भी प्रकार की गलती लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। इसलिए प्रत्येक बीएलओ यह सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र नाम सूची में बना न रहे।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य तय समयसीमा में पूरा करें और प्रत्येक शिकायत या त्रुटि पर तत्काल सुधार की कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।निरीक्षण के बाद डीएम ने तहसील आंवला स्थित वीआरसी वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से मतदाता पंजीकरण, सुधार और हटाने की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह, तहसीलदार ब्रजेश सहित संबंधित अधिकारी और बीएलओ उपस्थित रहे।डीएम के सख्त तेवर और स्पष्ट निर्देशों ने अधिकारियों को यह संदेश दे दिया कि मतदाता सूची का कार्य अब पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ होना चाहिए।

यह सिर्फ एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता के अधिकार से जुड़ा कार्य है। हर नागरिक को मतदान का अधिकार दिलाना ही हमारी असली सफलता है।
डीएम अविनाश सिंह