सट्टे की सूचना, हिस्ट्रीशीटर के नकली सॉस फैक्ट्री का खुलासा, गोदाम से हजारों बोतलें बरामद
बरेली। बरेली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब गुरुवार देर शाम को जुए और सट्टे की सूचना पर हुई छापेमारी के दौरान एक नकली चिली सॉस बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ। घटना शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर इलाके में की है जहां पुलिस को सट्टे का तो कोई सुराग नहीं मिला। लेकिन वहां से एक अनोखी और हैरान करने वाली कहानी सामने आई।
एसपी सिटी मानुष पारीक और बारादरी थाना पुलिस टीम के साथ जुए और सट्टे की सूचना पर जब गंगापुर पहुंचे।, तो उन्हें एक हिस्ट्रीशीटर चंदलाल का गोदाम मिला। जो किसी और अवैध काम में लिप्त था। पुलिस ने जब फैक्ट्री में घुसकर जांच की। तो अंदर का दृश्य चौंका देने वाला था। हर ओर नकली चिली सॉस और अन्य सॉस की बोतलें पड़ी हुई थीं। जिनमें केमिकल और एसिड्स का इस्तेमाल किया गया था।पुलिस ने फैक्ट्री से कुल 5100 बोतलें बरामद कीं।
जिनमें नकली टोमैटो सॉस, ग्रीन चिली सॉस, विनेगर और सोया सॉस जैसी सामग्री शामिल थी। इन सॉसों का इस्तेमाल चाउमीन की दुकानों और फास्ट फूड बेचने वाले ठेलों पर किया जा रहा था।एसपी सिटी ने बताया कि हमें जुए और सट्टे की सूचना मिली थी। लेकिन हमें वहां एक नकली सॉस बनाने की फैक्ट्री मिली। यह फैक्ट्री हिस्ट्रीशीटर चंदलाल की थी जहां यह सभी उत्पाद बनाए जा रहे थे। प्रथम दृष्टया ये सभी उत्पाद नकली और हानिकारक प्रतीत हो रहे हैं।साथ ही
पुलिस ने एफएसडीए विभाग को मामले की गंभीरता को देखते हुए बुलाया। जो इन उत्पादों की जांच कर रहा है।