आईएमए बरेली शाखा को मिला प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच का खिताब, डिप्टी CMO डॉ. लईक अहमद बने समारोह की शान
यूपीकॉन-2025 में IMA बरेली को मिला “सर्वश्रेष्ठ ब्रांच” अवॉर्ड, डिप्टी CMO डॉ. लईक अहमद ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से ग्रहण किया सम्मान।
➡️ IMA बरेली बनी उत्तर प्रदेश की नं. 1 ब्रांच
➡️ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सौंपा अवॉर्ड
➡️ डिप्टी CMO डॉ. लईक अहमद बने समारोह की शान
➡️ पूरे हॉल में तालियों की गूंज
➡️ डॉ. लईक: ये सम्मान बरेली की पूरी मेडिकल टीम का है
➡️ बरेली-रोहिलखंड का बढ़ा मान
हसीन दानिश/जन माध्यम
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) उत्तर प्रदेश की वार्षिक राज्य सम्मेलन यूपीकॉन-2025 के भव्य समापन समारोह में बरेली शाखा ने इतिहास रच दिया। आईएमए बरेली को वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच का प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिला। इस गौरवपूर्ण पल की सबसे बड़ी चमक रहे बरेली के डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. लईक अहमद, जिन्हें सम्मान ग्रहण करने के लिए मंच पर विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जब यह अवॉर्ड डॉ. लईक अहमद के हाथों में सौंपा तो पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। डॉ. लईक ने अवॉर्ड स्वीकार करते हुए कहा,
यह सम्मान बरेली की पूरी मेडिकल बिरादरी का है। हमने पिछले एक साल में मरीजों की सेवा, जागरूकता अभियान और आपसी सहयोग के नए मानदंड स्थापित किए हैं। यह अवॉर्ड हमारी टीम वर्क का प्रमाण है।
कार्यक्रम में मौजूद आईएमए बरेली के पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. लईक अहमद ने ब्रांच की गतिविधियों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई। चाहे कोविड काल में वैक्सीनेशन कैंप हों या स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार, हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और नेतृत्व दिखा। उनकी मेहनत और समर्पण का ही नतीजा है कि आज बरेली शाखा पूरे प्रदेश में नंबर-1 बनी।
इस मौके पर आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुदीप सूदैन, डॉ. अजीत श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य डॉक्टर मौजूद रहे। सभी ने डॉ. लईक अहमद को बधाई देते हुए कहा कि यह गौरव सिर्फ बरेली का नहीं, पूरे रोहिलखंड का है।
डॉ. लईक अहमद ने अंत में कहा,
आगे भी हम इसी जोश और जुनून के साथ मरीजों की सेवा करते रहेंगे। यह अवॉर्ड हमारी जिम्मेदारी और बढ़ा गया है।
बरेली के चिकित्सकों और आमजन ने डॉ. लईक अहमद को सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिखा,
डिप्टी CMO साहब ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। बरेली को आप पर गर्व है!
डिप्टी सीएमओ डॉक्टर लईक अहमद पर यह शेर सटीक बैठता है
पसीने की स्याही से जो लिखते हैं इरादों को
उसके मुक्कद्दर के सफ़ेद पन्ने कभी कोरे नही होते