सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

सेंथल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर एवं संकुल के सभी विद्यालयों में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण महायज्ञ आयोजित किया गया। इस दौरान पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
HIGHLIGHTS:

• एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत संकुल के सभी विद्यालयों में पौधारोपण।

• पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश।

• विकसित भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ वृक्षारोपण महायज्ञ।

जन माध्यम
सेंथल। बरेली।
 एक पेड़ माँ के नाम अभियान एवं विकसित भारत अभियान के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर भोजीपुरा सहित संकुल के सभी विद्यालयों में रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

पर्यावरण विभाग के सहयोग से आयोजित इस अभियान के लिए सभी विद्यालयों को पर्याप्त संख्या में पौधे उपलब्ध कराए गए। पूरे कार्यक्रम का संचालन संकुल स्तर पर प्रधानाचार्य लाल बहादुर गंगवार के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों को वृक्षों के पर्यावरणीय, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के सच्चे साथी हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लाल बहादुर गंगवार, सुरेश आर्य, गंगास्वरूप गंगवार, मंगली प्रसाद गंगवार, राजकुमार गंगवार, सत्यपाल गंगवार, अनीता गंगवार, सुमन गंगवार, गार्गी मिश्रा, सोनम सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।