एन-कैप बैठक में शहर विकास पर फोकस

बरेली में DM अविनाश सिंह की एन-कैप बैठक में मृत पशु निस्तारण की नई व्यवस्था, नवाबगंज में बड़ी कान्हा गौशाला, इनवर्टिस के पास बायोडायवर्सिटी पार्क और CC रोड निर्माण पर अहम निर्देश दिए गए।

एन-कैप बैठक में शहर विकास पर फोकस
HIGHLIGHTS:

➡️ मृत पशु निस्तारण की नई प्रणाली अपनाने पर जोर
➡️ नवाबगंज में बड़ी कान्हा गौशाला हेतु भूमि पर चर्चा
➡️ इनवर्टिस यूनिवर्सिटी के पास बायोडायवर्सिटी पार्क प्रस्ताव
➡️ शहर में सीसी रोड व साइड पटरी निर्माण पर फोकस
➡️ स्वच्छता व शहर विकास पर डीएम के सख्त निर्देश

डीएम अविनाश सिंह ने दिए स्वच्छता, गौशाला और रोड निर्माण पर अहम निर्देश

जन माध्यम 
बरेली।
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम की एन-कैप बैठक आयोजित हुई, जिसमें शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं, स्वच्छता और आवासीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक का मुख्य फोकस मृत पशुओं के सुचारू निस्तारण की व्यवस्था पर रहा। डीएम ने निर्देश दिए कि लखनऊ जैसे बड़े शहरों में अपनाई जा रही आधुनिक प्रणाली का अध्ययन किया जाए और बरेली में भी उसी पैटर्न को लागू किया जाए, ताकि शहर को स्वच्छ और दुर्गंध-मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था न केवल स्वच्छता में सुधार लाएगी, बल्कि संक्रमण की संभावनाओं को भी न्यूनतम करेगी। गौ संरक्षण के विषय पर डीएम ने एक बड़ी और सुव्यवस्थित कान्हा गौशाला स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील नवाबगंज में उपलब्ध भूमि को इसके लिए उपयुक्त बताते हुए उसके उपयोग पर गंभीरता से विचार करने का सुझाव दिया। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि गौशाला निर्माण के लिए डिफेंस की जमीन पर भी चर्चा चल रही है, जिससे इस दिशा में संभावनाएं और प्रबल होंगी।
इसके अलावा बैठक में शहर के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण हेतु इनवर्टिस यूनिवर्सिटी के बगल में बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में सीसी रोड और साइड पटरी निर्माण को गति देने पर भी रणनीति बनाई गई, जिससे नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिल सकें।बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।यह बैठक शहर के व्यापक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।