संकुल प्रतियोगिताओं में भोजीपुरा के छात्रों का जलवा

सैंथल संकुल स्तर की बौद्धिक प्रतियोगिताओं में भोजीपुरा के छात्र-छात्राओं ने कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया।

संकुल प्रतियोगिताओं में भोजीपुरा के छात्रों का जलवा
HIGHLIGHTS:

विज्ञान प्रश्न मंच में भोजीपुरा के अनु, जयकिशन और अनन्या प्रथम रहे।

वैदिक गणित, चित्रकला, मूर्तिकला और गीत में भी भोजीपुरा के छात्रों ने बाजी मारी।

विजेता छात्र विभाग स्तर की प्रतियोगिता में बगरेन में सहभागिता करेंगे।

जन माध्यम
सैंथल।
श्री राधेकृष्ण सरस्वती शिशु मंदिर सैंथल संकुल की बौद्धिक प्रतियोगिताओं में भोजीपुरा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में संकुल के सेंथल, अहमदाबाद, रिछोला, भोजीपुरा, कमुआ, लावाखेड़ा और नकटी नारायणपुर स्थित सभी सात विद्यालयों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला निरीक्षक शांतिपाल गंगवार और संकुल प्रमुख लाल बहादुर गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विज्ञान प्रश्न मंच में भोजीपुरा के अनु, जयकिशन और अनन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैदिक गणित में भोजीपुरा के अरुण कुमार और रुद्रांग प्रथम रहे।

चित्रकला में भोजीपुरा की आयत फातिमा तथा मूर्तिकला में मानवी कटियार ने प्रथम स्थान हासिल किया। गीत प्रतियोगिता में भोजीपुरा की सृष्टि और बाल वर्ग की चित्रकला में नीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

भाषण के बाल वर्ग में लावाखेड़ा के संजय कुमार तथा शिशु वर्ग में पुष्कर पाठक प्रथम रहे। गीत के शिशु वर्ग में अहमदाबाद की स्वाति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी में सेंथल के हिमांशु और आदित्य तथा चक्का फेंक में अंकित प्रथम रहे।

विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और आशीर्वाद प्रदान किया गया। विजेता छात्र विभाग स्तर पर बगरेन में आयोजित प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेश चंद्र कनोजिया, प्रधानाचार्य लाल सिंह, प्रधानाचार्य शिवशंकर, पूरनलाल गंगवार, अमित राठौर, सतवेंद्र सिंह, राम सेवक, विद्याराम, नितेश कुमार, रोशनी, नेहा, कंचन, सरिता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।