एसआईआर को लेकर बैठक कर भरवाए गए फार्म

सेंथल में एसआईआर अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर नवीन व छूटे मतदाताओं के फार्म भरवाए।

एसआईआर को लेकर बैठक कर भरवाए गए फार्म
HIGHLIGHTS:

➡️ एसआईआर अभियान को लेकर बैठक आयोजित
➡️ नवीन व छूटे मतदाताओं के फार्म भरवाए
➡️ घर-घर जाकर मतदाताओं को किया जागरूक

सरफराज़ खान । जन माध्यम
सेंथल (बरेली)।
एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को लेकर सेंथल नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान नवीन मतदाताओं के वोट बनवाए गए तथा लोगों को एसआईआर से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम सूची में छूट गए हैं या जिनका नवीनीकरण आवश्यक है, उनके लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और फार्म भरवाने में सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सेक्टर संयोजक उमाकांत जोशी, आशीष देवल, अविनाश मिश्रा, सेवाराम मौर्य, जामिन नकवी, अजहर, याकूब अली जैदी, अली शहीर जैदी, राहुल गुप्ता, अंकित गुप्ता, मुक्तजा मेहंदी और राजेंद्र कश्यप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं ग्राम लाड़पुर में भाजपा नेता रोहित गंगवार और मदन मोहन ने छत्रपाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा, के आवास पर पहुंचकर नवीन मतदाताओं के फार्म भरवाए और ग्रामीणों को एसआईआर अभियान के प्रति जागरूक किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है और इसी उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।