भोजीपुरा पुलिस ने 4.795 किलो अवैध डोडा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 4 किलो 795 ग्राम अवैध डोडा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
भोजीपुरा पुलिस ने 4 किलो 795 ग्राम अवैध डोडा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी मुनाफे के लिए राहगीरों को डोडा बेचने की फिराक में था।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।
जन माध्यम
बरेली। अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोजीपुरा थाना पुलिस ने एक आरोपी को 4 किलो 795 ग्राम अवैध डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक कुँवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम नैनीताल हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इटौआ मोड़ से आगे राजीव ट्रेडर्स आरएमसी प्लांट के पास श्मशान भूमि की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद इस्लाम पुत्र सली मोहम्मद, निवासी ग्राम निर्भुआ, थाना शेरगढ़, वर्तमान निवासी अंधी गौटिया, ईशापुर, थाना भोजीपुरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4 किलो 795 ग्राम अवैध डोडा बरामद होने का दावा किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बरामद डोडा नैनीताल हाईवे पर एक अज्ञात ट्रक चालक से खरीदा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से इसे राहगीरों को बेचने की फिराक में था।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भोजीपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक रंजीत सिंह, कांस्टेबल लक्की सिंह एवं कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहे।