फोटोग्राफी दिवस पर पौधारोपण
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोजर्नलिस्ट्स सोसाइटी ऑफ बरेली ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बरेली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज परिसर में अशोक और गुलाब के पौधे लगाए गए।
फोटोग्राफरों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
जन माध्यम
बरेली। विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में फोटोजर्नलिस्ट्स सोसाइटी ऑफ बरेली, उत्तर प्रदेश की ओर से श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अशोक और गुलाब के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के उप प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह और शिक्षक फोटो जर्नलिस्ट ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों को विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
संस्था के महामंत्री भानु प्रताप भारद्वाज ने सभी फोटोग्राफरों को दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर प्रकृति के बेहद करीब रहता है और अच्छे चित्र के लिए स्वच्छ एवं सुंदर पर्यावरण आवश्यक है। उन्होंने फोटोग्राफरों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अजय अग्निहोत्री, निहाल सिंह, ओमवीर सिंह, आलोक चौहान, संतोष अवस्थी, वीरपाल, अशोक कुमार, राजेश चंद्र, वरिष्ठ छायाकार सुनील सिंह, विवेक मिश्रा, उमेश शर्मा, पुत्तन सक्सेना, अतुल गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, पंकज शर्मा, मोहित सिंह, अरविंदर सिंह मिक्की और ताहिर बेग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।